हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।कोसीकलां-नंदगांव रोड पर सुरवारी के समीप ईंटों से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार सुबह कोसीकलां निवासी सलमा (48) बाइक पर बैठ कर कोसीकलां से गांव जलालपुर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव सुरवारी के समीप ट्रॉली में ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते सलमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जाकनारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
7455095736
नंदगांव रोड पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
