• Thu. Sep 24th, 2026

कोसीकलां में जाम में फंसी जिंदगी,अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मृत्यु; भीड़ का हंगामा

ByVijay Singhal

Sep 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बलदेवगंज में जाम अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। पुराना जीटी रोड से बलदेवगंज के अंदर तक लगे पौने घंटे तक भीषण जाम में फंसे एक बीमार युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई। घटना के बाद कालोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर हंगामा कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चेयरमैन ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। कोसीकलां के बलदेवगंज निवासी कैलाश की बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उनको बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे। बलदेवगंज चौराहे के पास पुराना जीटी रोड पर एक ओर नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के लिए खोदाई कराई जा रही थी, जबकि दूसरी ओर सीमेंट से भरा ट्रोला खड़ा था। इसके चलते सड़क पर भीषण जाम लगा था। हालात ऐसे थे कि वाहनों के साथ पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। स्वजन ने आसपास के दुकानदारों की मदद से किसी तरह कैलाश को जाम से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का आरोप है कि सीमेंट व्यवसायी का ट्रोला प्रतिदिन सुबह सड़क पर खड़ा हो जाता है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं नाला निर्माण के चलते सड़क का रास्ता और संकरा हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि रास्ते में जाम नहीं होता तो बीमार कैलाश को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। मौके पर चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।उन्होंने लोगों को शांत कराकर वापस घर भेजा। कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.