हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथरा के फरह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके भाई और भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना फरह थाना क्षेत्र के उत्तरी बाईपास के समीप की है। जब गांव पौरी निवासी आशीष अपने चाचा की लड़की पल्लवी और अपनी भाभी कमला के साथ रैपुराजाट से बाइक पर दवाई लेकर लौट रहे थे। रास्ते में रैपुराजाट चौकी के उत्तरी बाईपास के निकट बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने के बाद पल्लवी ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि आशीष ओर कमला बुरी तरह से घायल हो गये। घटना ने नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा जाम खुलवाया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि दोनों घायल आशीष और कमला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
ट्रक ने बाइक सवारों को राैंदा, बालिका की माैत; भाई और भाभी घायल
