• Thu. Sep 24th, 2026

प्रेम विवाह करने की रंजिश में युवक को उठाकर युवती के भाई ने की मारपीट अस्पताल में तोड़ा दम

ByVijay Singhal

Sep 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। गौसना निवासी बंटी ने मई में कुंजनगर निवासी युवती संजना से कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद वह जैत क्षेत्र में ही रह रहा था। आरोप है कि बंटी का इस तरह युवती के साथ रहना उसके भाइयों को नागवार गुजर रहा था। 21 सितंबर को बंटी और उसके भाई शंकर को छटीकरा क्षेत्र स्थित होटल से उठा लिया गया। दोनों भाई वहां काम करते थे। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और बाद में सुरीर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। बंटी ई-रिक्शा से घर पहुंचा, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार बंटी निवासी गौसना, थाना जमुनापार ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंजनगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद बंटी जैत क्षेत्र में ही रह रहा था। इस विवाह को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और अन्य लोग छटीकरा क्षेत्र स्थित उस होटल में पहुंचे, जहां बंटी और उसका भाई शंकर काम करते थे। दोनों को वहां से अपने साथ ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में दोनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें सुरीर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में महेंद्र समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.