हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के मुड़लिया निवासी अवनीश कुमार उर्फ रवनी पहलवान हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। नोएडा, दिल्ली, आगरा, डीग, राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस करीब तीन दर्जन स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी हाथ नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। कई स्थानों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल चुके थे। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। फुटेज में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार और सतेंद्र की पत्नी बबली के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के साथ रहने के बाद अवनीश अक्सर बबली के साथ पोज देते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों को लेकर सतेंद्र आक्रोशित रहता था। आरोप है कि रविवार शाम अवनीश बाइक से मुड़लिया और बाजना के बीच पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोककर गोली मार दी थी।
7455095736
पुलिस से बचने को मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हत्यारे
