• Wed. Sep 23rd, 2026

मथुरा में विदेशी परिंदों का आना शुरू, जोधपुर झाल में हो रहीं अठखेलियां

ByVijay Singhal

Sep 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के वेटलैंड जोधपुर झाल में समय से पहले मेहमान परिंदे पहुंच गए हैं। बर्ड वॉचर्स के लिए यह जगह मुफीद है। सोमवार को इसका अध्ययन करने मत्स्य विज्ञान के विशेषज्ञ झाल पर पहुंचे। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि समय से पहले यहां परिंदे क्यों आए। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जोधपुर झाल वेटलैंड को विकसित किया गया है। वन विभाग द्वारा इसकी देखरेख की जा रही है। यहां पर साल भर पांच हजार तक प्रवासी पक्षी आते हैं। इस बार सितंबर में ही समय से पहले प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे हैं, फलस्वरूप पक्षियों के भोजन प्रबंधन की व्यवस्था के लिए विशेषज्ञों की टीम ने यहां जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का अध्ययन किया। काॅलेज आफ फिशरीज साइंस के डीन प्रो. नित्यानंद पांडे ने बताया कि डीएफओ के निवेदन पर वेटलैंड के जलीय आवास, मछलियों की उपलब्धता, पक्षियों के लिए खाद्य संसाधनों की पारिस्थितिक तंत्र का अवलोकन कराया गया है। उन्होंने बताया कि मानसून की वर्षा के बाद पर्याप्त जलभराव होने से वेटलैंड का जलीय आवास पुनर्जीवित हो गया है। बीआरडीएस के इकोलाॅजिस्ट डा. केपी सिंह ने बताया कि इस साल गर्मी के मौसम मे जोधपुर झाल पर कई प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी सामान्य प्रवास अवधि से अधिक देखी गई थी। कुछ प्रवासी प्रजातियों के पक्षी गर्मी के मौसम में भी यहां रुके रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.