• Wed. Sep 23rd, 2026

गणेश उत्सव में बच्चों ने मंच पर जीवंत किया शिव-पार्वती विवाह

ByVijay Singhal

Sep 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रोइंग सोल किड्ज़गुरुकुल आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘अनेकता में एकता’ की थीम पर भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति, लोकनृत्य एवं परंपराओं की प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भगवान श्री गणेश के चरणों में अपनी भावपूर्ण भेंट के रूप में समर्पित किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं अद्भुत दृश्य शिव बारात एवं शिव-पार्वती विवाह का मंचन रहा। बच्चों की वेशभूषा, अभिनय, भाव-भंगिमा और मंच सज्जा ने शिव बारात के दृश्य को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी तथा ग्रोइंग सोल किड्ज़ गुरुकुल के निदेशक डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की प्रतिभा शर्मा, तमन्ना शर्मा, मोहिनी चतुर्वेदी, निधि शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.