हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वन्दे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कराया जाएगा। माधव संवाद केन्द्र सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में मन्त्री डॉ. प्रभास्कर राय ने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर के हजारों स्थानों पर लाखों छात्र-छात्राए, नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्ग एक साथ वन्दे मातरम् का सम्पूर्ण गायन करेंगें। इस दौरान विशेष लघु पुस्तिका भी प्रकाशित की गई। जिसमें वन्दे मातरम् की रचना, परिस्थितियों एवं इसके गौरवशाली इतिहास स्वतन्त्रता आन्दोलन में इसकी प्रेरक भूमिका तथा राष्ट्रीय जीवन में इसके स्थान का तथ्यपरक और संतुलित विवेचन प्रस्तुत किया गया है। विद्या भारती ब्रज प्रदेश ने देशवासियों, शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे अपने-अपने स्थानों पर इस सामूहिक गायन कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति के इस महा अनुष्ठान को सफल बनाएं।इस दौरान अध्यक्ष दिलीप, समन्व्यक यशवीर सिंह, शिशु शिक्षा समिति ब्रजप्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, भारतीय शिक्षा समिति सदस्य चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, सरस्वती विद्या मन्दिर प्रकाशन के निदेशक डॉ. रामसेवक, प्रमुख अशोक कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धक उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने किया।
7455095736
मथुरा में 25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वन्दे मातरम्
