• Sun. Sep 20th, 2026

नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, सुबह 9 बजे तक होगी जीवीपी और डलावघरों की सफाई:जीपीएस फोटो से होगी निगरानी,

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सभी सफाई निरीक्षकों के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था की निगरानी केवल कार्यालय से नहीं,बल्कि प्रतिदिन सुबह से फील्ड में रहकर सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रातः जल्दी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। इसके साथ ही सफाई कर्मियों की उपस्थिति, उनके कार्यों और निर्धारित क्षेत्रों में सफाई की स्थिति का नियमित अवलोकन किया जाए। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में नागरिकों और दुकानदारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों को समस्याओं और संसाधनों की जरूरत की जानकारी तत्काल देने को कहा गया, ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.