• Sun. Sep 20th, 2026

मथुरा के सौंख से लापता युवक का शव महाराष्ट्र में मिला

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के अंतर्गत कस्बा सौंख की नवीन कॉलोनी से नौ सितंबर को लापता हुए युवक का शव महाराष्ट्र के नागपुर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर परिजन महाराष्ट्र को निकल गये। सौंख क्षेत्र स्थित नवीन कॉलोनी निवासी तारा सिंह (22) नौ सितंबर शाम करीब चार बजे अचानक घर से बिना बताये निकल गया था। परिवार के बंटी ने बताया कि देर शाम तक तारा सिंह के वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की गयी, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। इस पर परिजनों ने थाना मगोर्रा में प्रार्थनापत्र देते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस अपने स्तर से युवक की तलाश में जुट गयी।
सब्जी की ठेल लगाता था, चार माह पहले हुई थी शादी बताते चलें कि मृतक युवक तारा सिंह कस्बा में सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे भाई चेतन और रवि हैं। तारा सिंह की शादी करीब चार माह पूर्व सात मई को सादाबाद क्षेत्र के सहपऊ निवासी काजल के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गयी हुई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मगोर्रा अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। युवक नागपुर कैसे पहुंचा और मौत कैसे हुई पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.