• Sun. Sep 20th, 2026

मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये के पांच पुल स्वीकृत

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में विधायकों की मांग पर जिले में पांच पुलों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन ने प्रदान कर दी है। इन पुलों के निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके सापेक्ष 1.28 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। शासन के विशेष सचिव शेषनाथ ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य योजनांतर्गत (ग्रामीण) के तहत जिले में पांच पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। बेरी से जिरौली वाया धाना जीवना मार्ग के किमी-तीन पर स्थित आगरा कैनाल पर पुल का नव निर्माण 1.19 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 23.94 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। फरह-परखम ओल मार्ग से किरारई मार्ग के किमी-दो स्थित फतेहपुर सीकरी कैनाल पर पुल का नव निर्माण कार्य 1.39 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 27.87 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। गोवर्धन छाता मार्ग के किमी 13 में राल ड्रेन पर पुल का नवनिर्माण कार्य 1.29 करोड़ से होगा, इसके लिए 25.95 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।बाजना मिट्ठौली से बिरजूगढ़ी मार्ग के किमी दो में स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के पुनःनिर्माण का कार्य 1.51 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 30.36 लाख रुपये की अवमुक्त किए गए हैं। हसनपुर पालखेड़ा मार्ग के किमी-दो में स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के पुनःनिर्माण का कार्य 1.01 करोड़ से होगा। इसके लिए 20.32 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही इन पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.