हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना के अंतर्गत भरतपुरिया पेच स्थित मकान से चोर बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गये। दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच कर रही है। शनिवार को मकान स्वामी देशराज ने पुलिस को बताया कि वह विगत दिनों अपने मकान का ताला लगाकर गांव चले गये थे। शनिवार को आये तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ी था। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां के ताले खुले थे। अलमारियों से करीब एक लाख रुपये की नकदी के अलावा करीब तीन तोले सोने के आभूषण और चांदी के आभूषण गायब थे। बताते चलें कि इसकी जानकारी होने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने घर के आसपास और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल अपने कब्जे में लेकर चोरी करने वालों की तलाश कर रही है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
7455095736
बंद मकान का ताला तोड़ चोर कर ले गये लाखों की चोरी
