हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर में तैनात सहायक अध्यापक नेम सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी की जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतनकीर्ति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में सहायक अध्यापक के विद्यालय लगातार अनुपस्थित रहने और शिक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही मिली है। बताते चलें कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर में तैनात सहायक अध्यापक नेम सिंह के विद्यालय से लगाातर अनुपस्थित रहने और शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतनकीर्ति ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 11 सितंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र तो विद्यालय में उपस्थित मिले, लेकिन सहायक अध्यापक नेमसिंह आठ सितंबर से लगातार अनुपस्थित पाए गए। जांच में मई माह और जुलाई माह में सात-सात दिन के अलावा अगस्त माह में भी कई दिन उनकी अनुपस्थिति दर्ज मिली। यही नहीं शिक्षण कार्य के अलावा विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना करने की पुष्टि भी की गयी है। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनको निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर नौहझील से संबद्ध किया है।
7455095736
बीएसए ने शिक्षण में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित
