• Tue. Sep 15th, 2026

ज्वेलर के शोरूम में चोरी के मामले में कर्मचारियों पर शक की सुई

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब पुलिस की जांच का दायरा शोरूम के कर्मचारियों तक भी पहुंच गया है। घटना के बाद कर्मचारियों की भूमिका, उनकी गतिविधियों और शोरूम से जुड़े पुराने कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सराफा बाजार स्थित वरुन अग्रवाल के जुगल किशोर अमित कुमार ज्वेलर्स नाम के शोरूम में काम करने वाला एक कर्मचारी करीब सात माह पूर्व नौकरी छोड़कर जा चुका था। वहीं, एक अन्य कर्मचारी घटना से पहले एक दिन का अवकाश लेकर गया था। सोमवार को उसे वापस काम पर लौटना था, लेकिन वह नहीं आया। उसके काम पर नहीं लौटने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस की निगाह इस कर्मचारी पर भी गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी कर्मचारी को चोरी में संलिप्त होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से शोरूम के वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनके शोरूम में काम करने की अवधि, जिम्मेदारियां, तिजोरी और सामान तक उनकी पहुंच तथा घटना के समय उनकी मौजूदगी आदि बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था, तिजोरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से कौन-कौन लोग परिचित थे। इसके अलावा पुलिस घटना से पहले और बाद में कर्मचारियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को शोरूम की अंदरूनी व्यवस्था और तिजोरी की जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.