• Tue. Sep 15th, 2026

कॉल से लेकर कालोनी तक पीछा, तीन माह तक की बैंककर्मी दंपती की रेकी

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े नेता ने महिला बैंककर्मी और उसके अधिकारी पति की तीन माह तक रेकी की। उनके सोशल एकाउंट से निजी जानकारी लेकर पति की कई झूठी शिकायतें कराकर दबाव बनाने का भी प्रयास किया था। पीड़ित कार्रवाई न होने पर अब ऊपर शिकायत करने की तैयारी में है। सपा नेता ने महिलाकर्मी का नंबर हासिल कर उसे गलत कॉल किए थे। जब नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया तो वह व्हाट्सएप मैसेज भेजे। जवाब नहीं मिले तो सपा नेता बैंक तक पहुंच गया। बैंक में सपा नेता को महिलाकर्मी ने अभद्र व्यवहार पर जमकर फटकारा था। अन्य कर्मचारियों ने भी उसे खरी-खोटी सुनाई। इसके बावजूद उसने महिला को संदेश भेजकर भैयाजी से कहकर आईएएस बनवाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद परेशान बैंककर्मी और उसके अधिकारी पति ने कोतवाली में लिखित शिकायत की। सपा नेता करीब तीन माह से दंपती की की रेकी कर रहा था। उसने ऑफीसर कालोनी के गार्डों से उनकी दिनचर्या के समय पूछे। उनकी निजी गाड़ियों के रिकॉर्ड तक जुटाए। एक रात देर तक सपा नेता को ऑफीसर कालोनी में गार्ड और अधिकारियों ने बेवजह घूमते हुए पकड़ लिया था। यहां उसे जमकर फटकार लगाकर भगा दिया था। बताते हैं कि सपा नेता ने महिला और उसके पति के सोशल अकाउंट खंगालकर उनकी निजी जानकारियां जुटा लीं थी। इनके आधार पर कथित पत्रकार से अधिकारी पति की कई झूठी शिकायतें कराई। आरोप है कि सभी आरोप झूठे और दंपती पर दबाव बनाने को लगाए थे। सपा नेता ने इसे स्वीकार भी किया है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.