• Sat. Sep 12th, 2026

कासीराम आवासीय कॉलोनी में जर्जर भवनों को नोटिस जारी होने पर किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Sep 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम द्वारा कांशीराम आवासीय कॉलोनी के जर्जर भवनों को लेकर जारी किए गए नोटिस के बाद निवासियों में रोष व्याप्त है। निगम ने कॉलोनी के भवनों पर नोटिस चस्पा कर 15 दिनों के भीतर खतरनाक हिस्सों को हटाने, मरम्मत योग्य भागों की मरम्मत कराने तथा स्थिति गंभीर होने पर भवन खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके विरोध में कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मकानों की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार का पालन-पोषण करना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भवनों की मरम्मत कराना उनके लिए संभव नहीं है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जर्जर सरकारी आवासों की मरम्मत स्वयं कराई जाए या फिर प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए। निवासियों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कई परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो जाएगा। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों से किसी भी प्रकार की जनहानि रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.