• Sun. Sep 13th, 2026

कोसीकलां क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 1000 किलो खराब पनीर

ByVijay Singhal

Sep 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के नंदगांव रॉड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रात कार्रवाई करते हुए 1000 किलो खराब पनीर नष्ट कराया। दो नमूने टीम द्वारा लिए गए। नष्ट कराए गए पनीर की कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये बताई गई। यह पनीर राजस्थान से एनसीआर क्षेत्र में बेचने को ले जाया जा रहा था। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी, मथुरा द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर पनीर को लेकर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस के साथ कांमा राजस्थान बॉर्डर से आ रही बोलेरो पिकअप को नंदगांव रोड, जिंदल पुलिस चौकी के पास थाना-कोसीकलां, तहसील छाता पर रोका। टीम ने इसका निरीक्षण किया तो इसमें पनीर भरा हुआ था। निरीक्षण के दौरान पूछताछ में गाड़ी के चालक/मालिक अमर सिंह द्वारा बताया गया कि कामा राजस्थान स्थित पनीर निर्माण डेयरी से लगभग 1000 किलो पनीर मूल्य लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। कारोबार कर्ता द्वारा भंडारित पनीर के क्रय एवं विक्रय सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। भंडारित पनीर की गुणवत्ता में संदेह होने के आधार पर पनीर के दो नमूने टीम द्वारा लिए गए। अस्वच्छकर, दूषित एवं संदिग्ध 1000 पनीर जनहित में त्वरित विनष्टीकरण कराया गया। पूर्व में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोसी में खराब पनीर नष्ट कराया था। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.