• Fri. Nov 27th, 2026

बाल गृह से किशोरी के भागने पर जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Byvijay.singhal1233

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बाल गृह बालिका में भारी लापरवाही सामने आई है। औरैया निवासी किशोरी किसी लड़के के साथ अपने घर से चली गई थी। इसके बाद वह इसी साल 15 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र मथुरा में मिली थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह केवल अपना पता औरेया ही बता रही थी। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को वृंदावन के बाल गृह बालिका में भेज दिया था। किशोरी का पता लगाने के लिए फोटो पहचान के आधार पर औरेया पुलिस से संपर्क किया गया। एक महीने पहले किशोरी के परिजन के बारे में जानकारी हो गई थी। वह उसे लेने के लिए तैयार थे। फिलहाल किशोरी को यहां से औरेया भेजने की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कागजी प्रक्रिया और फिर जन्माष्टमी के चलते उसे भेजा नहीं जा सका। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बाल गृह में गैस एजेंसी से एक युवक सिलिंडर लेकर पहुंचा था। उसे प्रवेश देने के बाद वहां माैजूद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर किशोरी वहां से निकल गई। काफी देर बाद इसका पता चला। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, औरैया की पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.