• Thu. Sep 10th, 2026

आगरा की युवती को नौकरी का झांसा देकर मथुरा में दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर मथुरा लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि दो सितंबर को उसकी परिचित जारा खान उसे मथुरा लाई थी। जारा ने उसे महोली मार्ग स्थित एसआर होटल में खाना बनाने की नौकरी दिलवाई थी। युवती को 15 हजार रुपये महीने पर काम पर रखा गया था। उसे बताया गया था कि यह नौकरी स्थायी है और उसे अच्छा वेतन मिलेगा।
युवती ने आरोप लगाया कि दो सितंबर की रात को गिरधारी गूजर नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरधारी ने युवती को बताया कि जारा खान ने उसे देह व्यापार के लिए ही सौंपा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गिरधारी ने उसे अन्य लोगों के सामने भी पेश किया। इस पूरे मामले में होटल मालिक जय प्रकाश की भी संलिप्तता बताई गई है। मंगलवार की सुबह युवती ने किसी तरह यूपी डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को होटल से मुक्त कराया। सीओ आसना चाैधरी ने बताया कि पुलिस ने एसआर होटल मालिक जय प्रकाश, गिरधारीलाल गूजर और जारा खान के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में आरोपी गिरधारी गूजर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.