• Thu. Sep 10th, 2026

जन्माष्टमी पर फैमिली से बढ़ाई दोस्ती, फिर रेलवे स्टेशन से उठाया पांच माह का बच्चा

ByVijay Singhal

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए उन्नाव के दंपती के पांच माह के मासूम को मंगलवार भोर में खुद को दंपती बताने वाले युवक-युवती अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपित दंपती कैद हुए हैं। उनके साथ बच्चा भी है। इस मामले में हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दंपती की तलाश तेज कर दी है। उन्नाव के पाठकपुर निवासी 28 वर्षीय देवशंकर मिश्र चार सितंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देखने आए थे। उनके साथ पत्नी गौरी मिश्रा, तीन वर्ष की बेटी प्रिया व पांच माह का पुत्र सूर्या मिश्रा भी थे। देवशंकर मिश्र अपने परिवार के साथ मथुरा व वृंदावन में मंदिरों के दर्शन किए। छह सितंबर को वह वृंदावन से मथुरा आए और जंक्शन रेलवे स्टेशन द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टिनशेड में बने यात्री प्रतीक्षालय में ठहर गए। यहां उनकी मुलाकात एक युवक-युवती से हुई जिन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। युवक-युवती ने देवशंकर से संबंध बना लिए और रात्रि में दोनों लोग पास में सोते थे। देवशंकर ने बताया, हमारी पत्नी को उनकी हरकतों पर कुछ शक हुआ तो हम लोग सतर्क हो गए। सात सितंबर की रात्रि नौ बजे आरोपितों ने हमारे समीप में बिस्तर बिछा लिया। इस पर पत्नी बच्चों को लेकर थोड़ा दूर जाकर लेट गई। देवशंकर ने बताया, कुछ देर बाद आरोपित युवती भी उसके पास पहुंच गई। इसका उसने विरोध किया तो उसने प्रतीक्षालय की देखरेख करने वाली महिला कर्मी से गालीगलौज करने की शिकायत कर बाहर करवा दिया। इसके बाद हम लोग प्रतीक्षालय के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर लेट गए। देवशंकर ने बताया, मैंने पत्नी को सुला दिया। मंगलवार भोर चार बजे पत्नी जाग गई तो मैं साे गया। सुबह पांच बजे पत्नी लघुशंका करने चली गई, इसी दौरान उनके पुत्र सूर्या को आरोपित दंपती उठा ले गए। यूपी डायल-112 पर कॉल की तो जीआरपी व हाईवे थाना पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। इसमें दोनों मासूम सूर्या के साथ कैद हुए हैं। हाईवे थाना पुलिस ने अज्ञात दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया, दंपती ने दो बच्चों को उठाया था। इनमें से एक को वह रेलवे स्टेशन तृतीय प्रवेश द्वार धौलीप्याऊ के बाहर सड़क पर छोड़ गए, जबकि उन्नाव के दंपती के पांच माह के मासूम को ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित दंपती की तलाश में जुट गई है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.