• Fri. Nov 27th, 2026

बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Byvijay.singhal1233

Sep 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शाम ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। अपने परिजनों के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। लोकजनशक्ति (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार की देर शाम अचानक ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में जा पहुंचे। अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ बिना किसी प्रोटोकॉल के पहुंचे श्री पासवान मन्दिर में पूरी तरह आध्यात्म में डूबे नजर आए। मन्दिर सेवाधिकारी मयंक गोस्वामी बंटू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराकर ठाकुर जी की प्रसादी अंगवस्त्र, मोरपंखी भेंट किए। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने अपनी इस धार्मिक यात्रा को इस कदर गोपनीय रखा था कि मन्दिर आने से कुछ देर पहले ही स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा आनन फानन में उनके आने पर दर्शनों की व्यवस्था कराई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.