• Wed. Sep 9th, 2026

संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

ByVijay Singhal

Sep 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमंत कुमार पुत्र सरनाम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहादुरगढ़, फिरोजाबाद के रहने वाले थे और यूनिवर्सिटी से बीएससी आरआईटी (रेडिएशन इमेजिंग टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए मथुरा से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और सहपाठियों के अनुसार, हेमंत कुमार रात को छाता कस्बे में गोवर्धन रोड़ स्थित अपने कमरे में गए था, लेकिन अगले पूरे दिन वह बाहर नहीं निकले। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज अंकित मलिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस पूरी घटना की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.