हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने यूजीसी कानून के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया है। यूजीसी कानून की वापसी तक संघ का संघर्ष जारी रहेगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की महानगर इकाई की एक बैठक मारुति नगर स्थित सी एल शिक्षा निकेतन में आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने यूजीसी कानून के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश जताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता इस बात को भली-भांति समझती है कि यूजीसी का यह कानून राजनीति से प्रेरित होकर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के दुष्प्रभाव किसी से छिपे नहीं हैं। यदि सरकार ने इसे तत्काल वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी एवं चंद्र प्रकाश शर्मा बांका लाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ प्रारंभ से ही यूजीसी के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं होता, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। सी क्रम में संगठन की महानगर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। महानगर अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करने का आह्वान किया गया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशी तिवारी, राघव भारद्वाज, महंत प्रिया शरण, विवेक गौतम, आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी, जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हरिवर्षा कौशल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रामनारायण बृजवासी, गोविंद पचौरी, पंडित प्रेम शर्मा, भूतिकृष्ण, रामानुज महंत, दीपक घाट वाले, नंदकिशोर मुखिया, रूप किशोर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा एवं राजेश कुमार उपाध्याय, बृजेश शर्मा, आचार्य राम मूर्ति सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अध्यक्ष गोविंद शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल गौतम ने किया।
7455095736
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने यूजीसी कानून के खिलाफ लड़ाई तेज
