हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा नगर निगम की खुद की आय इतनी नहीं कि वह अपेक्षा के अनुरूप शहर का विकास करा सके। विभिन्न योजनाओं के दम पर शहर विकसित बनाया जा रहा है। शासन की मंशा है कि नगर निगम की आय बढ़े। इसके लिए नगर निगम द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना में 69 करोड़ रुपये से हाईवे किनारे मथुरा में स्मार्ट हॉस्पिटल भवन एवं वृंदावन में व्यावसायिक कांप्लेक्स का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा है। नगर विकास विभाग ने इसे स्वीकृति देते हुए शासन को भेज दिया है। जल्द शासनादेश की उम्मीद है। इन कामों से नगर निगम की आमदनी बढ़ेगी, साथ ही नागरिकों को सस्ता एवं बेहतर इलाज मिल सकेगा। कान्हा की नगरी काे राज्य स्मार्ट योजना से विकसित किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने बीते दिनों नगर निगम मथुरा से राज्य स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्ताव मांगे थे। निर्देश दिए थे कि ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे नगर निगम की आय हो और नागरिकों को सहूलियत हो।
इस पर नगर निगम ने मथुरा में हाईवे के समीप पड़ी नगर निगम की भूमि में स्मार्ट हॉस्पिटल भवन एवं वृंदावन में व्यावसायिक कॉप्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी। बीते दिनों नगर विकास विभाग ने इस कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए शासन को भेजा है। जल्द शासन द्वारा शासनादेश जारी किए जाने की उम्मीद है। वृंदावन में व्यावसायिक कांप्लेक्स के निर्माण पर 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की भूमि पर ये कॉप्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से अधिक दुकानें होंगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। इसी तरह स्मार्ट हॉस्पिटल भवन पर 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये दो से तीन मंजिला होगा। यहां ओपीडी, वेटिंग कक्ष के साथ डॉक्टरों के बैठने के लिए भी कक्ष होंगे। मरीजों के लिए जनरल एवं प्राइवेट रूम भी बनेंगे। हॉस्पिटल भवन पीपीपी मॉडल पर बनाया जाना प्रस्तावित है।
7455095736
69 करोड़ के स्मार्ट अस्पताल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को मिली हरी झंडी, आम आदमी को मिलेगा लाभ
