• Wed. Sep 9th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी का चांदी का रथ-शेषनाग कहां गए, अधिकारी करेंगे जांच

ByVijay Singhal

Sep 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 19वीं बैठक में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए गए। ठाकुर जी को भेंट किए स्वर्ण रजत हिंडोला (झूला), रथ, रजत शेष सिंहासन, स्वर्ण व रजत चांदी नौका, हाथी सूंढ़ सिंहासन, सूर्यप्रभा सिंहासन, चंद्रप्रभा सिंहासन मंदिर में परंपरा के अनुसार न लग पाने के मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। सर्वसम्मति से कमेटी में एसएसपी, एमवीडीए की अध्यक्ष और नगरायुक्त को रखा गया है। जांच कमेटी कई बिंदुओं पर पड़ताल करेगी। बताया गया कि जग्गनाथ रथयात्रा में चांदी के रथ पर और सावन में महाशिवरात्रि पर चांदी के शेषनाग पर ठाकुरजी विराजते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ था। इसके अलावा मंदिर में व्यवस्थाओं से जुड़े कई मामलों में मंथन हुआ।
लक्ष्मण शहीद स्मारक में हुई बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। बैठक में मंदिर प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं पर चर्चा हुई। चढ़ावे की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए। बताया गया कि कुछ भंडारी एवं अन्य लोग श्रद्धालुओं के हाथ से चढ़ावा ले रहे थे। इस व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और मंदिर की गरिमा के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि मंदिर की व्यवस्थाओं में भंडारियों की निर्धारित संख्या और प्रक्रिया का पालन जरूरी है। श्रद्धालुओं को चढ़ावा मंदिर के खजाने में ही जाना चाहिए। सेवायतों से भगवान के श्रृंगार और सेवा को परंपरा के अनुरूप भव्य बनाए रखने की अपेक्षा की गई। आगामी पर्वों को देखते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। 19 सितंबर को राधाष्टमी और हरिदास जी के प्राकट्योत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों और मंदिर की सजावट पर विचार किया गया। इस वर्ष आयोजन के लिए धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने की जानकारी दी गई। पिछले वर्ष आयोजन पर करीब 4.49 लाख रुपये खर्च हुए थे।बैठक में समिति अध्यक्ष अशोक कुमार, सदस्य मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, मुंसिफ/सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी एवं सदस्य सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन., एएसआई आगरा की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार और सेवायत रजत गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी और गोपेश गोस्वामी मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.