• Sun. Sep 6th, 2026

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 44 घरों में गूंजीं किलकारियां

ByVijay Singhal

Sep 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जहां मंदिरों में नंदलाल के जन्म की खुशियां मनाई गईं, वहीं जिले के 44 परिवारों में भी किलकारियां गूंजीं। जन्माष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार की आधी रात तक अस्पतालों में 22 बेटों और 22 बेटियों का जन्म हुआ। शुभ मौके पर नवजातों के जन्म से परिवारों में खुशी का माहौल रहा। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय जहां मंदिरों में शंख-घड़ियाल और घंटे गूंज रहे थे, वहीं अस्पतालों में भी नवजात बच्चों की किलकारियां सुनाई देतीं रहीं। कई परिवारों के लिए यह जन्माष्टमी दोहरी खुशी लेकर आई। बेटे या बेटी के जन्म की सूचना मिलते ही परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार की आधी रात तक जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 44 बच्चों ने जन्म लिया। हालांकि, इस खुशी के बीच महिला जिला अस्पताल में एक नवजात की मौत भी हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से नवजात को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.