हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोटवन औद्योगिक क्षेत्र नवीपुर में टायर प्लांट और थर्माकोल प्लांट के जहरीले प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जहरीले धुएं से बीमार हो रहे नवीपुर के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने जल्द ही प्लांट को बंद कराए जाने की मांग की। ग्रामीण प्रीतम, गोविन्दा, गोविंद मुखिया, राजवीर, रामवीर बीडीसी, गुरदेव, शिवम, संजीव आदि का आरोप है कि टायर प्लांट बिना मानकों के चल रहे हैं। दिन-रात चिमनियों से काला जहरीला धुआं निकल रहा है। केमिकल युक्त कचरा खुले में फेंका जा रहा है। हर घर में सांस, दम घुटने, खांसी, एलर्जी के मरीज हैं। टीबी, अस्थमा, फेफड़ों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में कई परिवार उजड़ चुके हैं। टायर प्लांट से फैल रहे जहर की कई बार लिखित और मौखिक शिकायत प्रदूषण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू ने बताया कि कार्रवाई न होने के चलते ग्रामीणों का सब्र अब टूट गया है। शनिवार को सैकडों की संख्या में ग्रामीण ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
7455095736
कोसीकलां में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
