हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन कर विश्व कल्याण और लोक मंगल की कामना की। इस दौरान नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा प्रभावित लोगों की कुशलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई। आचार्य विवेक उपाध्याय ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा बेहद दुखद है। त्रासदी में कई लोगों की जान जाने से व्यापक क्षति हुई है, वहीं धार्मिक यात्रा पर गए अनेक तीर्थयात्रियों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे होने की चिंता भी बनी हुई है। यज्ञ के दौरान भगवान शिव से कामना की कि आपदा में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। मलबे में दबे लोगों का सकुशल बचाव हो और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल मिले। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नेपाल में जल्द हालात सामान्य होने की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर यज्ञ प्रबंधक कन्हैयालाल मंगला, योगेश धानौतिया, प्रेमसिंह पौनिया, मीडिया प्रभारी पं भारत शर्मा, पं हरिओम वैष्णव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
