• Mon. Aug 31st, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व 250 स्वयंसेवकों ने संभाली स्वच्छता जागरुकता

ByVijay Singhal

Aug 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था के करीब 250 स्वयंसेवकों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई करने के साथ स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने गेट नंबर-3, गोविंद नगर, पत्रा कुंड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार, डीग गेट, मसानी और खेरता सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद करते हुए कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का प्रयोग करने की अपील की। स्वयंसेवकों ने हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है का संदेश देते हुए लोगों से जन्माष्टमी पर्व के दौरान भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आह्वान भी किया गया।
हार्टफुलनेस के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान संस्था के करीब 200 स्वयंसेवक भंडारों और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जन्माष्टमी पर्व के दौरान निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भी प्रमुख धार्मिक स्थलों और मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे। प्रदेश समन्वयक अनुपम अग्रवाल ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से डस्टबिन का प्रयोग करने तथा ब्रज की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।अभियान में मथुरा के अलावा कानपुर, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली, नोएडा तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने अभियान में सहभागिता की। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, रमेश वर्मा, ऋषिरंजन, एसपी सिंह, सुरेश पाठक, मनीष शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, जेएन वर्मा, उषा अग्रवाल, सुधा आर्या, पुष्पा लता और ज्योति आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.