हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आयुक्त आगरा मण्डल व जिलाधिकारी ने जनपद समस्त ग्राम सचिवालयों में लेखपालों को बैठने के निर्देश दिए थे। लेखपालों को 27 अगस्त से ग्राम पंचायतों में बैठ कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना था, लेकिन इन आदेशों के खिलाफ लेखपालों ने उल्टे मोर्चा खोल दिया। अब डीएम सीपी सिंह ने ग्राम सचिवालय में न बैठने वाले लेखपालों को चेतावनी दी है कि यदि जो लेखपाल जन्माष्टमी के बाद ग्राम सचिवालयों में नहीं बैठेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जनपद में 441 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बने हुए हैं। पंचायत राज विभाग ने कमिश्नर व डीएम के आदेश पर लेखपालों के बैठने की व्यवस्थाएं ग्राम सचिवालय में कर दी गई थी। उसके बाद भी लेखपाल ग्राम सचिवालयों में नहीं बैठ रहे हैं। ग्रामीण लेखपालों को ढूंढते हुए ग्राम सचिवालय में शनिवार को पहुंचे उनको क्षेत्र का लेखपाल नहीं मिले। ग्रामीणों को अपनी समस्यों या किसी प्रमाण-पत्र के लिए रिपोर्ट लगवाने के लिए लेखपालों को ढूंढ़ने के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों को राजस्व विभाग के जाति, आय, अधिवास, हैसियत प्रमाण-पत्रों एवं खतौनी की नकल के लिए दर-दर भकटना पड़ रहा है। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है कि लेखपालों को अनिवार्य रूप से ग्राम सचिवालय में बैठना होगा। उन्होंने लेखपालों को चेतावनी दी है कि जन्माष्टमी के बाद जो लेखपाल ग्राम सचिवालयों में नहीं बैठेंगे उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
