हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अगर शाम के समय किसी काम से शहर से छटीकरा की ओर जाना है तो घर से कम से कम तीन घंटे पहले निकलें वरना आपका कार्य बिगड़ सकता है। इस मार्ग पर आपको जगह जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं प्रेम मंदिर से लेकर छटीकरा तक चार किमी की दूरी तय करने में ही करीब एक घंटे से अधिक का समय लग सकता है। प्रेम मंदिर से छटीकरा मार्ग पर शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आती हैं। लगभग हर दिन लगने वाले जाम से आम लोग झुंझलाने लगे हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए कई बैरियर भी जाम का कारण बन रहे हैं। इनसे जगह-जगह वाहनों की गति धीमी और मार्ग संकरा होने जाने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। शनिवार और रविवार को और बुरे हालात हो जाते हैं। चालकों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है। प्रेम मंदिर से छटीकरा तक रेंगते रहते हैं वाहन का प्रेम मंदिर पर अक्सर जाम लगा रहता है। वाहन चालक को मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट तक समय लग जाता है। इसके बाद वैष्णो माता के मंदिर से लेकर हाईवे तक जाम लगा रहता है। इधर जाम से बचने के लिए लोग रुक्मिणी विहार होकर आते हैं तो केशव धाम चौकी के सामने जाम मिलने से चालक परेशान हो जाते हैं। यहां वाहन रेंगते चलते हैं। इसलिए आप घर से टाइम से निकले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
