• Mon. Aug 31st, 2026

व्रन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल के तिराहे पर पेड़ कटान को लेकर फ्लाईओवर बनने में ब्रेक

ByVijay Singhal

Aug 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल के तिराहे पर 80 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर प्रस्तावित है, लेकिन इस काम में 46 पेड़ों के कटान की अनुमति बाधक बन रही है। विभाग का कहना है कि जब तक अनुमति नहीं मिलती तब तक कार्य शुरू नहीं हो सकता। प्रमुख पर्वों-त्योहारों और सप्ताहांत पर सौ शैय्या अस्पताल के तिराहे पर यातायात का भारी दबाव रहता है। दिल्ली, एनसीआर, आगरा, मथुरा और वृंदावन से आने वाले वाहनों के कारण यहां भीषण जाम लग जाता है। पैदल राहगीरों भी नहीं निकल पाते हैं। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाता है। इस समस्या को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर सेतु निगम ने फ्लाईओवर की परियोजना बनाई, जिसे शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इसका निर्माण मथुरा से पानीगांव की ओर जाने के लिए एल आकार में होगा। करीब 750 मीटर लंबे इस ब्रिज में घुमावदार मोड़ रहेगा। इससे वाहनों की गति भी नियंत्रित रहेगी। इसके निर्माण में बाधक 46 पेड़ों के काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अभी तक अनुमति न मिलने के कारण फ्लाईओवर निर्माण में देर हो रही है। हालांकि इसकी प्रक्रिया चल रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.