हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र में बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के लिए खैर, इगलास और अलीगढ़ के गौड़ा क्षेत्र से पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को नई धार दी। उन्होंने धरनारत पूर्व सैनिकों का समर्थन करते हुए हर हाल में यह लड़ाई जीतने का संकल्प लिया। धरना स्थल पर मौजूद किसानों और पूर्व सैनिकों ने सरकार को याद दिलाया कि बंद पड़ी मिल के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे खुद किसान परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और यह संघर्ष पूरे समाज का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोजगार सृजन वाले बयानों का हवाला देते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू करना क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक प्रभावी कदम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ होना नहीं, बल्कि क्षेत्र के हित में एक जायज मांग उठाना है और मिल चालू होने तक वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान सूबेदार कर्मयोगी, सूबेदार प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बीकेडी कौशिक, महिपाल सिंह, जगबीर सिंह, सतवीर सिंह, रामवीर सिंह गौड़ा, जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह और मनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
