हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अदालत में प्रभावी पैरवी कर सात माह में एक दोषी को मृत्युदंड और आठ को आजीवन कारावास दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शिवराम तरकर को एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वर्ष 2025 में फरह थाना क्षेत्र में विवाहिता को जिंदा जलाने के मामले में 5 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय ने पलवल निवासी उमेश कुमार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। 18 मार्च को पुष्प विहार कॉलोनी निवासी प्रेमवीर सिंह, 31 मार्च को थाना हाईवे के पालीखेड़ा निवासी बच्चू सिंह, दो जून को भरतपुर के तालपुरा निवासी पवन कुंतल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसी तरह 11 जून को देहरादून निवासी प्यारेलाल, 12 जून को सुरीर के बिजऊ निवासी संदीप उर्फ काली, नीतेश उर्फ पुल्ली, 15 जुलाई को आगरा के जगदीशपुरा निवासी विष्णु और 31 जुलाई को राया के शैलू उर्फ शैलेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
