• Mon. Aug 24th, 2026

मथुरा की जुवैनाइल कोर्ट में पेश होंगी हत्यारोपी किशोरियां

ByVijay Singhal

Aug 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) में 14 वर्षीय शिवानी की हत्या की आरोपी किशोरियों को जुवैनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर तय होगा कि आरोपी कहां जाएंगी।  क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाली प्रभारी सहित तीन निरीक्षक दिनभर जांच में जुटे रहे। पुलिस टीम ने प्राथमिकी में शामिल पांच आरोपियों के साथ अन्य किशोरी से अलग-अलग पूछताछ कर सभी के बयानों को क्रॉस चेक किया। जांच के बाद दोनों हत्यारोपी किशोरियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आज आएंगे बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजेश कुमार दीक्षित आज जांच के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि शिवानी की हत्या के मामले की जांच समिति द्वारा की जाएगी। समिति मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ भी शासन को रिपोर्ट देगी। चेयरमैन का कहना है कि राजकीय बाल गृह बालिका में बार-बार घटनाएं हो रही हैं। पांच लड़कियों के भागने के बाद यहां लड़कियों के पास मोबाइल फोन मिले। उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस जांच में यह स्पष्ट नहीं कर सकी की लड़कियां मोबाइल फोन पर किन लोगों के संपर्क में थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस थोड़ी सी भी सतर्कता दिखाती तो यहां किशोरियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.