हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगों ने महिला समेत दो लोगों के बैंक खातों से 12.9 लाख रुपये पार कर दिए। बैंक कर्मियों ने खाताधारकों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छाता क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी ममता रानी ने बताया है कि तीन अगस्त को शाम पांच बजे बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का संदेश आया। बैंक खाते का विवरण जांचने पर पता चला कि कई बार में उनके खाते से 5.98 रुपये निकले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। दूसरा मामला छाता क्षेत्र के गांव सुपाना निवासी जितेंद्र से जुड़ा है उन्होंने बताया है कि कोसीकलां स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता है। 14 अगस्त को चार बजे उनके बैंक खाते से एक हजार रुपये कटने का मोबाइल पर संदेश आया। उन्होंने बैंक जाकर खाते का विवरण चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते से कई बार में 6.11 लाख रुपये निकाले गए हैं। दोनों मामलों में साइबर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस अधीक्षक अपराध श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
