हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस लाइन में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के दौरान बायोमेट्रिक मशीन से चेहरा व आंखों का मिलान न होने पर एक युवक व अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय पेश किया। सदर बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शिव प्रसाद सिंह ने एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि अभ्यर्थी अनुज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर फिरोजाबाद का सेवा शैक्षिक आदि अभिलेख और शारीरिक मानक परीक्षण होना था।आरोप है कि अभ्यर्थी अनुज कुमार के साथ भर्ती कार्यालय में आया अभ्यर्थी के गांव के ही अनुज कुमार पुत्र पुरुषोत्तम सिंह शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बायोमैट्रिक कराने चला गया। बायोमेट्रिक की गई तो चेहरा व आंखों का मिलान नहीं हो सका। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह परिचित अनुज के स्थान पर आया है। वह वर्ष 2025 बैच का आरक्षी है और वर्तमान में बुलंदशहर के थाना आहर पर नियुक्त है। उसने भर्ती प्रक्रिया में आवेदन पर अभ्यर्थी के स्थान पर अपना फोटो लगाया था। पुलिस ने अभ्यर्थी अनुज और आरोपित अनुज के खिलाफ पुलिस भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय पेश किया। दोनों से आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसें, कैंटीन कार्ड व 46 हजार रुपये बरामद किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
