हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के प्रति भक्तों की आस्था और विश्वास का रिश्ता अनूठा है। कोई उन्हें अपना आराध्य मानता है तो कोई सखा, कोई पुत्र और कोई भाई। इसी भाव के साथ पंजाब की रहने वाली स्नेहलता पिछले करीब 20 वर्षों से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को राखी भेज रही हैं। दो वर्ष पहले उन्होंने राखी के साथ भेजी पाती में अपने परिवार की सुख-शांति की कामना के साथ बेटे की सरकारी नौकरी लगने की मनोकामना मांगी थी। स्नेहलता बताती हैं कि इसके बाद उनके बेटे की सरकारी नौकरी लग गई। अब उनका विश्वास और भी गहरा हो गया है और हर साल वह अपने बांकेभैया के लिए राखी और स्नेह से भरी पाती भेजती हैं। स्नेहलता जैसी देश-विदेश की हजारों धर्म बहनों के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी सिर्फ आराध्य नहीं, बल्कि उनके भाई हैं। रक्षाबंधन पर इन बहनों की ओर से बांकेभैया के लिए राखी, उपहार और स्नेहपत्र भेजे जा रहे हैं। डाक और कोरियर के माध्यम से मंदिर के सेवायतों तथा प्रबंध कार्यालय तक लगातार राखियां पहुंच रही हैं।
7455095736
