हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में मान मंदिर की निर्माणाधीन पत्थर की दीवार का एक हिस्सा बुधवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार में लगे भारी-भरकम पत्थर पर्वत के नीचे बसे मानपुर गांव में दो मकानों पर जा गिरे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 25 टन पत्थर नीचे गिरे। गनीमत रही कि हादसा के समय दोनों मकानों में रहने वाले परिवार के लोग घर से बाहर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक पत्थरों के गिरने से तेज धमाके की आवाज हुई, जिसे सुनकर ग्रामीण सहम गए। देखते ही देखते पत्थर मकानों तक पहुंच गए। हादसे में तेजपाल सिंह और बांके के मकान चपेट में आ गए। बांके के मकान में दरार आ गई, जबकि तेजपाल सिंह के नवनिर्मित मकान की दीवार ढह गई। भारी पत्थरों के मकानों पर गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि मान मंदिर की दीवार का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा ही गिरा है। शेष दीवार अभी भी भारी-भरकम पत्थरों के साथ खड़ी है। आशंका है कि शेष हिस्सा कभी भी गिर सकता है। पर्वत के ठीक नीचे आबादी होने के कारण ग्रामीणों को चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार में बड़े-बड़े पत्थर लगे हैं। एक हिस्सा गिरने पर ही करीब 25 टन पत्थर नीचे मकानों तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कराने और बची हुई खतरनाक दीवार को सुरक्षित तरीके से हटवाने की मांग की है। एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह का कहना है कि माैके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
