हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के चलते बैनामों का कार्य लगभग ठप पड़ा है। सर्वर डाउन रहने के कारण बुधवार को पूरे दिन में मात्र 30 रजिस्ट्री हो सकीं। कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सोमवार को 60 दस्तावेज, जबकि कल मंगलवार को केवल 40 दस्तावेजों का ही पंजीकरण हो पाया था। दूर-दराज से तहसील पहुंचने वाले लोगों का पूरे दिन खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों, दस्तावेज लेखकों और वकीलों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द सर्वर और तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग की है। रजिस्ट्री करने पहुंचे अमर सिंह, रामहेत, गणेश, मोहन श्याम, सुशीला, वंदना, मनीष आदि ने बताया कि सुबह से अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उनका काम नहीं हो सका है। सब रजिस्ट्रार छाता सुभाष चंद ने बताया कि तकनीकी खराबी की कारण साइट नहीं चल पा रही है। लखनऊ की टीम कार्य में लगी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
