हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज मेें छात्रों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों पक्ष कॉलेज के डीन के ऑफिस में उनके सामने ही भिड़ गए। मामला गत 14 अगस्त का है। आरोप है बीटेक के एक सीनियर छात्र ने बीबीए के दो जूनियर छात्रों को कॉलेज की मैस में खाने के दौरान कुछ कमेंट पास कर दिए। दोनों छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से कर दी। इसके बाद 2, 3 दिन की छुट्टी के बाद कॉलेज मंगलवार को दोबारा कॉलेज खुला। दोनों छात्र अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होता देख बीटेक के छात्र से भिड़ गए और उसे खींचकर डीन के ऑफिस ले गए। धक्कामुक्की के दौरान डीन ऑफिस की खिड़की का एक शीशा भी टूट गया। इससे एक छात्र की अंगुली पर चोट आई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस व कॉलेज प्रशासन छात्रों से बातचीत करके मामले को सुलझाने में जुटा हुआ है। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
