• Thu. Aug 20th, 2026

छाता शुगर मिल पर धरने में स्वामी सच्चिदानंद ने पहुचकर आंदोलन को दिया समर्थन

ByVijay Singhal

Aug 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । छाता शुगर मिल को पुनः शुरू कराने की मांग के लिए चल रहा भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना और मजबूत हो गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता एवं भारतीय हिंदू शुद्धि सभा के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद महाराज एवं ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। छाता पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सबसे पहले क्षेत्र की पावन धरा को शीश नवाकर नमन किया। इसके बाद वे सीधे शुगर मिल गेट पर जारी अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। सूबेदार ललित कर्मयोगी एवं अन्य पूर्व सैनिकों ने स्वामी का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि छाता शुगर मिल इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसे पुनः शुरू कराना स्थानीय जनता और किसानों के स्वाभिमान व आजीविका से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने आंदोलनकारियों के धैर्य व संघर्ष की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित की इस लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। स्वामी ने शासन-प्रशासन से शुगर मिल के जल्द से जल्द पुनरुद्धार की मांग की। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने भी धरना स्थल पहुंचकर पूर्व सैनिकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आंदोलन में तन, मन और धन से हर संभव मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पूर्व सैनिकों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई है। इस दौरान किशन सिंह आर्य, चंद्रपाल, भगत सिंह, दीपक, कान्हा समेत किसान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.