• Thu. Aug 20th, 2026

मथुरा। कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान दिवस में खाद की किल्लत पर हंगामा

ByVijay Singhal

Aug 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान दिवस में खाद की किल्लत के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान सवालों के एआर कोऑपरेटिव द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर किसान भड़क गए। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बमुश्किल उन्हें समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे किसानों ने जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिलने और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फसल के समय खाद की जरूरत होती है लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने तत्काल खाद की उपलब्धता तय करने, कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि इन सवालों के एआर कोऑपरेटिव अभिषेक मिश्रा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इससे आक्रोशित किसानों ने सभागार के गेट पर धरती में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी की। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, केवीके अध्यक्ष वाईके शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, देवेंद्र पहलवान, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत, प्रो. नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.