• Thu. Aug 20th, 2026

मथुरा में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 18 लाख रुपये उड़ाये

ByVijay Singhal

Aug 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 18 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हाईवे क्षेत्र में मोतीकुंज निवासी होतीलाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उनका बैंक खाता बीएसए कॉलेज के पास स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में है। 21 जुलाई को बैंक मैनेजर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके खाते से 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने रकम ट्रांसफर करने की बात से इनकार किया। बैंक पहुंच कर जानकारी की तो पता चला कि दो जुलाई को पांच-पांच लाख रुपये और तीन जुलाई को पांच लाख और तीन लाख रुपये आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। पीड़ित ने बताया कि 30 जून की रात उनके मोबाइल फोन पर दो बार ओटीपी के मैसेज आए थे। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने कस्टमर आईडी के जरिए खाते में सेंध लगाकर ओटीपी हासिल किए और रकम निकाल ली। पीड़ित ने 21 जुलाई को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि अब खाते से रकम ट्रांसफर किए जाने, मोबाइल नंबर और संदिग्धों के डिजिटल कनेक्शन की जांच कराई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.