• Mon. Aug 17th, 2026

मथुरा में ओटो से 50 किलो अवैध मांस ले जाता युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाइवे पर केसीआर होटल नवादा के समीप से ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ऑटो से 50 किलो अवैध मांस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। ओटो को सीज करते हुए मीट का सैम्पल जांच के लिये लैब भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे ने बताया कि शनिवार रात उप निरीक्षक नितिन राठी पुलिस टीम के साथ नरहौली चौराहे पर पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक आटो में युवक अवैध मीट लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने हाइवे पर नवादा स्थित केसीआर होटल के समीप बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में फरह की ओर से आ रहे सफेद रंग के ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस चेकिंग देख ओटो चालक ने ओटो को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ऑटो चालक कपिल उर्फ काले निवासी काशीराम कालोनी, टाउनशिप को दबोच लिया। तलाशी के दौरान ओटो में रखे दो प्लास्टिक के पैकेट में से करीब 50 किलो अवैध मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पशु चिकित्सक डॉ. अनिल यादव को बुलाया। उन्होंने बरामद किये गये मीट की जांच के लिये नमूने कलेक्ट कर जांच को भिजवाये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है, वहीं उसके पास से बरामद कर ऑटो को सीज कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.