• Mon. Aug 17th, 2026

फरह में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, थमे वाहन

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में आगरा से मथुरा की ओर जा रही एक कार में हाईवे पर चलते चलते अचानक आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने गाड़ी को हाइवे किनारे कर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। देखते-देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। दुर्घटना से हाहाकार मच गया। इसके चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर एक साइड के वाहन तक थम गये। इसके चलते एक से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को फरह के रोसू गढ़ी के पास आगरा से मथुरा जा रही गाड़ी विटारा ब्रेजा नंबर HR 51CP 1152 में रविवार शाम 7:25 बजे अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे। आग लगते ही गाड़ी में सवारों में हड़कंप मच ग्राम आनन गणना में उन्होंने गाड़ी को हाइवे किनारे लगाया और गाड़ी से कूद कर बहार आ गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और आसपास एव राहगीर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और कुछ ही देर में एक से दो किमी तक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल की गाड़ी आने कि बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति विकास चंदिला पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव फतेहपुर चंदीला थाना एनआईटी 5 जिला फरीदाबाद, हरियाणा और मुदित नेगी पुत्र हरेंद्र सिंह नेगी निवासी मकान नंबर 669 जीबी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 21d थाना एनआईटी 5 जिला फरीदाबाद हरियाणा सकुशल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.