• Sat. Aug 15th, 2026

मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

ByVijay Singhal

Aug 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस लाइन पर आज स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस विशेष अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से पूरा पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य, निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.