हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रेम प्रसंग के चलते दो बच्चों की मां ने मगोर्रा क्षेत्र के आगरा कैनाल पर पटरी के पास जाकर जहर निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। युवक ने घटनास्थल से फोन कर भाई को सूचना दी। स्वजन ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी है।हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी युवक जितेंद्र का मगोर्रा के जाजन पट्टी चौकी क्षेत्र के नगला झींगा निवासी मीना से कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों आगरा कैनाल की पटरी पर पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। जितेंद्र ने फोन कर भाई शुभम को पूरी बात बताई। स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मीणा को मृत घोषित कर दिया, वही जितेंद्र की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि मीणा दो बच्चों की मां थी। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने जहर खाया है। जांच की जा रही है।
