हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना अंतर्गत गांव झरौठा में घर में सो रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में म़त्यु का कारण गला दबना आया। इस पर पुलिस मृतका के नाती की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मंगलवार रात गांव झरौठा, बलदेव निवासी चिरौंजा देवी (80) अकेले घर पर सो रही थीं। बुधवार सुबह काफी समय होने के बाद भी उनके जाग कर बाहर न आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर अनहोनी की आशंका हुई। आसपास के लोगों ने एकत्रित हो घर का दरवाजा खोला और अंदर गये तो वह दंग रहे गये। वृद्धा मृत अवस्था में पड़ थीं। इसकी सूचना पर बाहर रह रहे नाती आदि आ गये। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष बलदेव अभय कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के चलते परिजनों से बात कर शव पोस्टर्माटम को भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण गला दबा कर हत्या करना आया। पुलिस ने मृतका के नाती कृष्ण गोपाल, हाल निवासी टेढ़ी बगिया, आगरा, मूल निवासी झरौठा की तहरीर पर दादी चिरौंजा देवी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबा कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से मामले की जांच कर हत्यारोपी की तलाश कर रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
