• Thu. Aug 13th, 2026

मथुरा के सोंख में बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल बस में तोड़फोड़, चालक से मारपीट का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के बछगांव से बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल बस को तीन नामजद लोगों द्वारा रोककर तोड़फोड़ करने और चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस में सवार बच्चों में भय का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधक ने मामले को लेकर थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव घड़ी आशिया स्थित चौधरी नरोत्तम सिंह इंटरनेशनल स्कूल की बस बुधवार सुबह करीब सात बजे बछगांव से बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन नामजद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बस को जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपी बस में चढ़ गए और तोड़फोड़ कर दी। घटना में बस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि इस दौरान चालक के साथ मारपीट भी की गई। बस चालक टीकम सिंह ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को लेने बछगांव गए थे। लौटते समय तीन लोगों ने बस को रोककर घटना को अंजाम दिया। स्कूल प्रबंधक धीरज कुमार ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल बस में नामजद लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.